Breaking News

कर्मचारियों की तंदरुस्ती के लिए ऑर्गेनिक फूड खिला रही है इंपिटस

Impetus-Logo-for-webखानपान की वस्तुओं के उत्पादन और पैकिंग में कीटनाशकों व रसायनों के अधिक इस्तेमाल के चलते सेहत को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए देश की नामी आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ऑर्गेनिक फूड खिलाने का फैसला किया है। इंपिटस के कैंपस में अब केवल ऑर्गेनिक फूड परोसा जाता है।

इंपिटस के वाइस प्रसिडेंट (ऑपरेसंश एंड ह्यूमन एम्पावरमेंट) संजीव अग्रवाल ने कहा कि संगठन को अच्छी तरह पता है कि खानपान में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों और अन्य कैमिकल का सेहत पर क्या असर पड़ता है। इसीलिए कर्मचारियों को स्वस्थ बनाए रखने की दिशा में काम किया जा रहा है। हम लोग स्थानीय किसानों और सप्लाई करने वालों से ऑर्गेनिक फूड जुटाते हैं। हमारी कोशश होती है कि खाना बनाने में ज्यादा से ज्यादा जैविक व प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाए। हम यह मानते हैं कि कर्मचारियों की सेहत संस्थान की सेहत का हाल बताती है।

कंपनी का दावा है कि मध्य और उत्तर भारत में अपने कर्मचारियों को इस तरह का खाना देने वाली वह पहली कंपनी है। यहां जिम, योग की कक्षाएं और नियमित आंखों और स्वास्थ्य की जांच भी की जाती है। अब उच्च पोषण वाले जैविक खाने से कर्मचारियों की सेहत और भी दुरुस्त रहेगी। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना पर कहा, हमें अब आगे का सोचना होगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोविड-19 से उत्‍पन्‍न स्थिति पर चर्चा करने और इस महामारी …

Leave a Reply