Breaking News

कोई जल जाए तो कैसे बचाएं और क्या प्राथमिक उपचार दें

घर में काम करने के दौरान या किसी छोटी-मोटी दुर्घटना के दौरान अगर कोई जल जाए तो अचानक ये सूझता ही नहीं कि हमें क्या करना चाहिए। पानी के बारे में तो सबको पता है कि कोई जले तो उसपर पानी डाल देना चाहिए। मगर ये तरीका भी सौ फीसदी सही नहीं है। ऐसा क्यूं है इसकी वजह भी हम आपको अभी बताएंगे।

जलने की दुर्घटना कई वजहों से होती है आग, गर्म तेल अथवा कैमिकल। इस लेख का मुख्य मकसद आपको ये बताना है कि अगर कोई जल जाए तो क्या प्राथमिक उपचार (First Aid) करना चाहिए। जब किसी के साथ ऐसी दुर्घटना हो जाती है तो वह अक्सर इंटरनेट पर इन सवालों के जवाब खोजता है –

  • जल जाने पर प्राथमिक उपचार
  • जलने पर क्या लगाएं
  • जल जाने का दाग कैसे हटाएं
  • कोई जल रहा हो तो कैसे बचाएं

जलते हुए व्यक्ति की रक्षा / Protect the burning person

जो व्यक्ति जल रहा हो, जिसके कपड़ों ने आग पकड़ ली हो, उसको बचाने में सबसे पहला काम है आग बूझाना, आग बूझाने के लिए सबसे अच्छा साधन है पानी। सबसे पहले जलते हुए आदमी पर तब तक पानी डालना चाहिए जब तक कि आग बुझ न जाए। हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आग बहत तेज हो तो इंसान पर पानी नहीं डालना चाहिए। इससे उसकी पूरी खाल फट सकती है।

जलते हुए आदमी को इधर उधर नहीं भागने देना चाहिए। भागने पर हवा से लपटें और तेज हो जाती हैं। जलते हुए आदमी को भागने से रोकने के लिए उसके ऊपर कम्बल या चादर लपेट देना चाहिए इससे तेज लपटें भी बूझ जाती हैं। लपटें तेज होने पर आदमी को नीचे लिटाएं और कम्बल पर धीरे धीरे थपकी दें, ऐसा करने पर आग तुरंत बुझ जाती है।

जलते व्यक्ति को लिटा दें

यदि कोई व्यक्ति सामने से जला हो तो उसे पीठ के बल और यदि कोई पीछे से जला हो तो उसे छाती के बल लिटा देते हैं।
किसी जलते हुए व्यक्ति को निकालने के लिेए सबसे पहले अपने फेस को रुमाल से ढ़क लें, फिर फर्श पर रेंगते हुए घर में घुसें।
अगर कोई व्यक्ति जलते हुए कमरे में बेहोश पड़ा हो तो उसे भी रेंगते हुए ही खींचकर बाहर लाना चाहिए। जलते हुए घर की बंद खिड़कियों, दरवाजों आदि को नहीं खोलना चाहिए, उन्हें खोलने पर तेजी से अन्दर आती हवा आग को और भड़का सकती है।

ऐसी सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी जलते हुए कमरे से किसी को निकालने जा रहे हैं तो कोई मोटा रुमाल नाक पर बांध लें। इसे बांधने से पहले उसे  भिगो लें। इससे धुंआ एकदम से फेफड़ों में नहीं भरता। पहली कोशिश आग को बुझाने की होनी चाहिए और ये भी देखना चाहिए कि जब तक आप वहां रहें आग दोबारा न भड़के।

प्राथमिक उपचार/ First Aid

1. जले हुए स्थान को नल के पानी के नीचे अच्छी तरह धोना चाहिए या बर्फ के टुकड़े डालने चाहिए।
2. मरीज के कपड़े, जूते, घड़ी, अंगूठी आदि को धीरे- धीरे हटाना चाहिए क्योंकि सूजन आने पर उतारने में कठिनाई होगी।
3. मरीज को खूब पानी पिलाना चाहिए।
4. छालों को फोड़ना नहीं चाहिए।
5. जले हुए स्थान की साफ, सूखी व विसंक्रमित पट्टी करनी चाहिए।
6. मरीज को पर्याप्त आराम करने देना चाहिए।
7. मरीज अगर बहुत सदमें में हो तो उसको सांत्वना देनी चाहिए।
8. अगर मरीज ज्यादा जला हो तो उसे तुरंत अस्पताल लें जाना चाहिए।
9. जले हुए स्थान पर कोई लेप या क्रीम नहीं लगाना चाहिए।
10. बहुत जले स्थान पर न तो बर्फ और न तो पानी का प्रयोग करना चाहिए।

जलने का दाग कैसे हटाएं

जलने का दाग कई बार वर्षों तक और कई बार ताउम्र बना रहता है। वैसे तो कई क्रीम दाग हटाने का दावा करती हैं, मगर उनकी हकीकत वो ही जानें। दाग हटाने का एक पुराना और आजमाया हुआ नुस्खा है नारियल का तेल। इसका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से जलने का दाग चला जाता है।

Bottom line

आग जैसी दुर्घटना किसी के भी साथ हो सकती है। इसलिए हमें उससे बचने और अगर कोई घायल हो जाए तो उसे प्राथमिक उपचार क्या देना है इसकी जानकारी रखनी चाहिए। जलन बहुत खतरनाक होती है। अक्सर इसके मरीजों को इन्फेक्शन हो जाता है, जिसकी वजह से उनकी जान चली जाती है। जले हुए स्थान पर सूजन आने से शरीर का खून काफी कम हो जाता है, जिससे मरीज को मानसिक सदमा लग जाता है। आप इस जानकारी को कहीं सेव कर ले अथवा याद कर लें।

Check Also

इस लेख में हम लंबाई बढ़ाने के तरीके Lambai badhane ke tarike आपको बताएंगे। इन 8 तरीकों को अपना कर अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं।

6 महीने में लंबाई बढ़ाने के बेस्ट तरीके (Top tips)

ऐसे लोगों की कमी नहीं जो इंटरनेट पर लंबाई बढ़ाने के तरीके lambai badhane ke …

Leave a Reply